संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छात्रों के विजेता बनने पर समर्पित

जद्दोजहद थी लड़ने की, इरादा था कुछ करने की।  पूरा किया है वो मुकाम, उस ऊंचाई पर बस चढ़ने की। जिनके हुनर में अय्यारी है। जिनके जश्न की तैयारी है।। दिल संभाल के बैठो दोस्तों। क्योंकि अब विजेताओं की बारी है।। जो भाग्य भरोसे जीता है। वो हर मोड़ पर ठोकर खाता है।। जो मेहनत और जज्बा दिखलाता है  हर शिखर कदमों में झुक जाता है।। चाहे बोर्ड का, इम्तिहान हो। या खेल का, मैदान हो।। हर कोई विजेता है इसमें।। ये हर जीत का, सम्मान हो।। ये जीत की खुश्बू है, मेहनत का पसीना है। इस खेल के मंदिर में, शोहरत का मदीना है।। जो मुश्किलों से नहीं घबराया, पैरों से नहीं लड़खड़ाया। वो आसमां की बुलंदी का, नायाब नगीना है।। गर उम्मीद और जज्बात हो, मन में हर पल सवाइलात हो। वह कैसे नाकामयाब हो सकता है। गर भरोसा तेरे साथ हो।। कभी कभी मेर दिल में।। चेहरे की रवानिया कुछ तो कह जाएंगी गाने की बोल का साज बन जाएंगी। कुछ चेहरे मुस्कुराएंगे तो कुछ साथ निभाएंगे, इन बच्चों की शरारत सबको हंसा जाएंगी।। मेहनत हमेशा रंग लाती है।। जीत एजज़्बात खुशियां बरपाती है।। तुम कोई भी प्रतिभा दिखाओ।। उत्साह और उमंग हर जीत दिला जाती है।। सा...

प्राचार्य एस के श्रीवास्तव जी और मुद्गल परिवार

 निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता से भरपूर दिशा निर्देशन एवं सामंजस्य से रहे हमेशा पूर।। कर्मयोगी, जुझारूपन और अद्भुत प्रशासक। पर ईर्ष्या और तृश्णा से रहे हमेशा दूर।।                 के लिए प्राचार्य के वि न 1ए एफ एस गोरखपुर  दोनों ही जोड़ी ने अद्भुत श्रम लिखलाया है। अपने ज्ञान और विवेक से विद्यालय को चमकाया है। कर उपयोग कुशाग्र बुद्धि का ।। डाक्टर और कलाकार बनाया है।।                   मुद्गल सर एवं अनीता मैडम के लिए कोइ खुश हैं तो कोई मजबूर है।। विदा होना तो इस केवीएस का दस्तूर है।। भले जुदा हम हो रहे, भले मन से रो रहे। दिल से जुदा न होना, चाहे कितना भी हम दूर है।।                                   विदाई हेतु संदेश।। नया आयाम नया किरदार फिर बनाना है।। सरकारी मुलाजिम को हर फर्ज निभाना है।। दुख तो होगा आपके जाने का।। पर खुशी से संघर्ष को जीवन में लाना है।।